साढे तीन हजार किमी पैदलयात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे संस्करण की तैयारी में है और यह यात्रा इस बार गुजरात में पोरबंदर से करने की योजना बन रही है। संभवतः 15 अगस्त से वे यात्रा शुरू करेंगे या पिछली यात्रा तरह यह सितंबर से होगी।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी जल्द यात्रा शुरू करना चाहती है। वैसे खबरों के मुताबिक राहुल गांधी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उनके जन्म स्थान पोरबंदर से भी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
कांग्रेस रणनीतिकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह अमित शाह के गढ़ गुजरात से यात्रा शुरूआत को बेहतर मान रहे हैं। यही वह राज्य है जहां पर राहुल की संसद सदस्यता भी गई है। इस साल के अंत में देश के मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से गुजर चुकी है, ऐसे में अभी विचार यह है कि अब यात्रा राजस्थान से होकर गुजरे या फिर यात्रा का रूट छत्तीसगढ़ से होकर आगे की तरफ जाए। पोरबंदर के अलावा प्लान में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम को भी रखा गया है।
जानकारों का कहना है कि राहुल की यात्रा के लिये कांग्रेस के चार नेताओं की टीम काम कर रही है। इसमें गुजरात से सांसद शक्तिसिंह गोहिल भी है। इनके अलावा पहली यात्रा के संयोजक जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह भी तैयारी में है।
इन रूट पर चलेंगे राहुल
भारत जोड़ो यात्रा रूट को फाइनल करने में जुटी टीम यह देख रही है कि कैसे अधिक-अधिक राज्यों को कवर किया जाए। इस बोर उत्तरप्रदेश में ज्यादा दिन राहुल की यात्रा का भी प्लान है। अगर भारत जोड़ो यात्रा पोरबंदर से शुरू तो यह राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के जरिए आगे हरियाणा होकर आगे बढ़ सकती है। पहले संस्करण में यात्रा मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजरी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ छूट गया था।