चीन ने हजारों किमी जमीन हमसे छीनी है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर झूठ बोला। वह कह रहे हैं एक इंच जमीन नहीं गई। यह सरासर झूठ है। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को लद्दाख दौरे के आखिरी दिन कारगिल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
इस दौरान राहुल ने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। यहां आने पर खासतौर पर मैं जब पैंगोंग झील पर था, एक बात साफ है कि चीन ने भारत की जमीन ली है। हजारों किलोमीटर जमीन चीन ने छीनी है।
राहुल ने PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा- मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। गरीबों, माताओं-बहनों और युवाओं से बात की। आपके दिल की बात समझने की कोशिश की। दूसरे नेता अपने 'मन की बात' करते हैं। मैंने सोचा मैं आपके मन की बात सुनूं।
राहुल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि लद्दाख बेरोजगारी का एपिसेंटर बन गया है। लद्दाख में सेलफोन का कवरेज और कम्युनिकेशन का सिस्टम नहीं है। लद्दाख में एयरपोर्ट है, लेकिन हवाई जहाज नहीं आता है। मैं संसद के अगले सत्र में वे लद्दाख के लोगों के मुद्दे उठाउंगा।
राहुल गांघी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य देश में भाजपा-RSS द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था। यात्रा से जो संदेश निकला वह था-'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं।