मध्य प्रदेश की सियासत में बड़े सियासी उलटफेर की चर्चाएं जोकरों पर हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार कमलनाथ कमलनाथ सोमवार 19 फरवरी या 20 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं।
कहा जा रहा है, कि कमलनाथ अपने परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। कमल नाथ का यह कदम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खुद को हनुमान भक्त बताने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ ने हाल ही में अपने दिल्ली आवास पर जय श्री राम का झंडा भी फहराया था।
वहीं कमल नाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने अपना ट्विटर अकाउंट राममय कर लिया है, उन्होंने भगवान राम की तस्वीर पोस्ट करते हुए जय श्री राम लिखा है। बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने भी कमलनाथ-नकुलनाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए जय श्री राम लिखा।
इसी साल फरवरी में कमलनाथ और नकुलनाथ ने 4 करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों का पूजन किया था जो अयोध्या भेजे गए। राम पत्रक का विमोचन करते समय सांसद नकुल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले प्राण प्रतिष्ठा तो होने दीजिए, मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा।
फिलहाल कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि कमल नाथ ने अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस नेताओं के बयानों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कमल नाथ फिलहाल कांग्रेस में ही बने रहेंगे।
वहीं जीतू पटवारी ने दावा किया है कि उन्होंने कमल नाथ से बात की है और कमल नाथ ने उनसे कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। ये सब उनकी छवि खराब करने की साजिश है।' इस बीच, कमल नाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि कमल नाथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं।