क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपना राष्ट्रीय आइकन घोषित किया है। चुनाव में मतदान की जागरुकता को लेकर निवार्चन आयोग ने ये फैसला लिया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया है।

ये कार्यक्रम 23 अगस्त बुधवार, सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर रंगभवन ऑडिटोरियम आकाशवाणी भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग हर बार लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए कुछ प्रभावशाली चेहरों का चुनाव करता है। पिछले चुनावों में पंकज त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज शख्सियत अलग-अलग समय पर चुनाव आयोग के इस तरह के कैंपेन का हिस्सा बने।

क्रिकेट के दिग्गज सचिन रमेश तेंदुलकर को पहले ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।