कांग्रेस नेता शशि थरूर मंगलवार को व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करके दी है। ऐसा लग रहा है, कि वे पहले की तुलना मे थोड़ा ठीक महसूस कर रहे हैं, इसीलिए वे संसद पहुंचे हैं। अपनी अस्थाई विकलांगता को लेकर भी शशि थरूर ने विकलांगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने लिखा है, “जब आपको व्हीलचेयर में संसद में प्रवेश करने की आवश्यकता होती है, तो रैंप के साथ केवल एक प्रवेश द्वार होता है, दरवाजे 9 पर, चार मिनट की अच्छी यात्रा (सहायकों की सहायता से) लोकसभा के लिए। इस अस्थायी विकलांगता ने मुझे सिखाया है कि विकलांग लोगों का समर्थन करने के लिए हम कितने कम सुसज्जित हैं।”
हाल ही में थरूर को संसद भवन की सीढ़ियों पर ठोकर लगने से पैर में मोच आ गई थी। उन्होंने स्वयं इस बात की जानकारी दी थी, कि गंभीर दर्द के कारण अस्पताल जाना पड़ा। इसी वजह से वे संसद में उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
शशि थरूर ने ट्विटर पर तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगा हुआ था और वे बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा कि "थोड़ी सी असुविधा'' कल संसद में एक कदम चूकने के कारण मेरे बाएं पैर में बुरी तरह मोच आ गई। कुछ घंटों तक इसे नज़रअंदाज़ करने के बाद दर्द इतना तीव्र हो गया था कि मुझे अस्पताल जाना पड़ा।” इसी के चलते उन्होंने अपने सभी विधानसभा क्षेत्र के दौरे भी रद्द कर दिए थे।