अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में नेता, अभिनेता और अपने-अपने क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और साधु-संतों को न्यौता दिया गया है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी।  सूत्रों की मानें तो शुक्रवार दोपहर सोनिया गांधी के रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की ख़बरें सामने आ रही हैं।

कहा जा  रहा है, कि 22 जनवरी को सोनिया गांधी अयोध्या में राम लला के अभिषेक में शामिल होंगी। सोनिया गांधी के अलावा, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

वहीं अब यह भी सामने आया है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी, RSS के प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य आचार्य मौजूद रहेंगे।