राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले में आ गए।

भूकंप का आने का समय दोपहर 2 बजकर 53 मिनट रहा। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।  भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि उत्तराखंड के खटीमा में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 2.25 बजे वहां 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप का असर भारत, नेपाल और चीन में देखने को मिला।