Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद आखिरकार आज केंद्र सरकार ने तीन जजों की नियुक्ति पर फैसला ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति आज शाम तक हो जाएगी. इसके साथ ही केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को लंबे समय बाद मंजूरी दे दी है.
जिसमें चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, चीफ जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और चीफ जस्टिस संदीप मेहता को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है. मतलब, इन तीन नए जजों कि नियुक्ति पर अंतिम फैसला ले लिया गया है.

आज लेंगे शपथ-
ये सभी जज आज शाम 4.15 बजे शपथ लेंगे. उनकी नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, चीफ जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और चीफ जस्टिस संदीप मेहता वर्तमान में दिल्ली, राजस्थान और गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं.
इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. नियुक्ति के फैसले में देरी पर उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित न्यायाधीशों की नियुक्ति में केंद्र का चयनात्मक दृष्टिकोण समस्याएं पैदा कर रहा हैं.
फैसले में देरी पर व्यक्त की चिंता-
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने केंद्र द्वारा नये जजों की नियुक्ति के फैसले में देरी पर चिंता व्यक्त की थी. पीठ ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी जहां इस अदालत या कॉलेजियम को कोई ऐसा फैसला लेना पड़े जो केंद्र सरकार को पसंद नहीं हो.