पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग दोपहर में होगी, जिसमें कोरोना के BF-7 वैरिएंट को लकर बात की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी मीटिंग है। इन बैठकों में कोरोना से निपटने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड 19 से संबंधित स्थिति और संबंधित पहलुओं की समीक्षा करेंगे। भारत में ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF-7 के चार नए चार कोविड मामलों की भी सूचना मिली है। ये वही वेरिएंट है, जो पर चीन के कोविड मामलों में मौजूदा उछाल को बढ़ा रहा है। भारत में आज 185 नए कोरोनो वायरस संक्रमणों के मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामले घटकर 3,402 रह गए।

इसके बाद कोविड मामलों की कुल संख्या 4.46 करोड़ (4,46,76,515) दर्ज की गई। मृत्यु संख्या 5,30,681 है, जिसमें बीते 24 घंटों में दिल्ली से एक मौत की सूचना दी गई है, जो सुबह 8 बजे अपडेट किया गया था। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।