अगस्त महीने में बैंकों में 14 दिन कामकाज नहीं होगा। 4 रविवार और 2 शनिवार यानी 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। 

कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 26 से 29 अगस्त तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त चौथा शनिवार और 27 अगस्त को रविवार है। वहीं 28 अगस्त को पहले ओणम और 29 अगस्त को तिरुओणम के कारण वहां बैंक बंद रहेंगे।