अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या के बाद अब टीवी व फिल्म जगत में कई तरह की बाते हैं। तुनिशा महज बीस साल की थी। वे अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई हैं। नाम और शोहरत होने के बावजूद तुनिशा शर्मा ने सुसाइड क्यों किया? ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। मगर मॉडल व अभिनेत्री सोफिया हयात ने तुनिशा की मौत पर चुप्पी तोडी है।
सोफिया ने तुनिशा शर्मा की सुसाइड का जिम्मेदार कास्टिंग डायरेक्टर्स और मेकर्स को ठहराया है।सोफिया का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर्स यंग लड़कियों को उनसे बडी उम्र के लडकों के अपोजिट कास्ट करते हैं। सबसे बड़े दोषी मेकर्स होते हैं, जो टीवी शोज में यंग लड़कियों को बड़ी उम्र के लडकों से रोमांस कराते हैं।
सोफिया हयात ने कहा ये सुनकर बहुत दुख होता है कि यंग स्टार्स रिलेशनशिप फेल होने की वजह से सुसाइड कर लेते हैं। ऐसी बच्चियां जिन्होंने एक्टिंग की शुरुआत ही की होती है, जो एक्सपीरियंस नहीं हैं, वो सेट पर आसानी से लोगों की बातों में आ जाती हैं। इसीलिए यंग एक्ट्रेसेस अपनी उम्र से बडे लडकों के साथ सेक्सुअली इन्वॉल्व हो जाती हैं, क्योंकि वो लोग उन्हें अपनी बातों में ले लेते हैं कि इंडस्ट्री में सेक्सुअल इंटीमेसी काफी नॉर्मल है। मुझे पता है, क्योंकि मेरे साथ भी प्रोड्यूसर्स ऐसा कर चुके हैं। लेकिन मैं हमेशा उन्हें दूसरे डायरेक्शन में घुमा देती थी।
मेकर्स पर उठाए सवाल
सोफिया हयात ने सवाल उठाते हुए कहा आखिर शो के मेकर्स अब तक इस मामले में चुप क्यों हैं? उन्होंने अब तक कोई प्रॉपर स्टेटमेंट जारी क्यों नहीं किया है? ज्ञात हो इस मामले में पुलिस ने निशा के कोस्टार जीशान को हिरासत में लिया है।
पति ने की अभिनेत्री पत्नी की हत्या
झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की कल पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि ईशा को पति ने ही गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई। इस मामले में पुलिस ने आज को उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।