कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे के बीच सतर्क सरकार ने आज देश भर में मॉकड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा। इसके साथ ही कोरोना की पहली नेजल वैक्सीन की कीमत भी सरकार ने तय कर दी। यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 800 रुपए देने होंगे। वहीं जीएसटी और हॉस्पिटल चार्ज को मिलाकर ये करीब 1000 रुपये की मिलेगी। 

केंद्र के मोदी सरकार ने दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को 23 दिसंबर को मंजूरी दी थी। हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा। जनवरी के अंत तक ये उन लोगों के लिए उपलब्द होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है। 

भारत में कोरोना की स्थिति

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है।  वहीं एक शख्स की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5,30,696 हो गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। 

जानिए MP का हाल 

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर शून्य है। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 04 और रिकवरी रेट 98.70% है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को दी।