देश भर में आज दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार फिर जवानों के साथ दीपावली मनाई। यह लगातार 10वां साल है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच पहुंचकर दिवाली का त्योहार मनाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर भी दी। रविवार को  उन्होंने X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों को भी दिवाली की शुभकामनाये दी।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि 2014 में  प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे। इसेक बाद प्रधानमंत्री ने साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।