तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। आग अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर के कारण लगी।

ट्रेन में एक प्राइवेट पार्टी कोच द्वारा बुक किया गया था। इसमें लखनऊ से मदुरै जा रहे यात्री सवार थे। डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी। आग लगने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। 

दक्षिण  रेलवे के मुताबिक, हादसा मदुरै यार्ड पर खड़े कोच में सुबह 5.15 मिनट पर हुआ। ये प्राइवेट कोच शुक्रवार को नागरकोल जंक्शन पर पुनालूर-मदुरै एक्सप्रेस (16730) में जोड़ा गया था। ट्रेन सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया था।

जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली।  सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया।