Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही धरमसाल के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त मोर्चे के घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही हैं.

इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से दो आतंकियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस उप महानिरीक्षक हसीब मुगल ने कहा, पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने एक बहुत ही विशिष्ट इनपुट पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया हैं. अधिकारी ने बताया कि जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध इलाके में पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त बल पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिससे इलाके में झड़प शुरू हो गई.

अधिकारियों ने आगे बताया कि दोनों आतंकी कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. उसे मंगलवार रात श्रीनगर के बटमालू के बेमिना में जांच के दौरान पकड़ा गया. उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से बरामद हथियारों में दो पिस्तौल और 10 ग्रेनेड शामिल हैं.