उत्तरकाशी टनल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। गुरुवार दोपहर मलबे में सरिया आने से खुदाई फिर रोकनी पड़ी है। मलबे में सरिया आने की वजह से पाइप कुछ मुड़ गया है। ऑगर मशीन को नुकसान हुआ है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए बाकी 18 मीटर की खुदाई शुरू की गई थी लेकिन 1.8 मीटर की ड्रिलिंग के बाद फिर रुकावट आ गई है।
NDRF की टीम ने बुधवार तक मजदूरों तक पहुंचने के लिए 45 मीटर का रास्ता क्लियर किया था। आज पाइप को 1.8 मीटर पुश किया गया है। अब तक 46.8 मीटर पाइप पुश किया जा चुका है। अभी करीब 16 मीटर खुदाई बाकी है।
गुरुवार को दोफाइ में 1.8 मीटर पाइप धकेलने के बाद अमेरिकन ऑग़र मशीन फिर रुक गई। फिर किसी कठोर चीज ने रास्ता रोक लिया। फ़िलहाल परीक्षण हो रहा है। यदि ऑग़र निकालकर अंदर जाना पड़ा तो फिर समय लगेगा।
इधर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच चुके हैं। मज़दूरों के बहार निकाले जाने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाने के प्रबंध भी कर लिए गए हैं। सिलक्यारा सुरंग में 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे।