उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मज़दूरों के बाहर आने का इंतज़ार थोड़ा और बढ़ गया है। गुरुवार सुबह टनल में खुदाई कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में खराबी आने से बचाव कार्य रुक गया है। मशीन को ठीक करने दिल्ली से विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा 7 एक्सपर्ट बुलाए गए हैं।
मज़दूरों तक पहुँचने के लिए 12 मीटर की खुदाई अभी भी बची हुई है। 12 मीटर की खुदाई के बाद ही रेस्क्यू का काम शुरू होगा। इसके लिए 6-6 मीटर के 2 पाइप अभी भी डाले जाने बाकी है। उम्मीद है की दोपहर तक मजदूर बाहर आ जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। वह सुरंग के भीतर जाएंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए थे। मज़दूरों के बहार निकाले जाने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाने के प्रबंध भी कर लिए गए हैं।
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे।