वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का आज निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई 49 वर्ष के थे।

ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। वे पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। देसाई ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था और वह प्रीमियम चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे।