मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ होगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से जून के पहले सप्ताह तक मौसम में बदलाव रहेगा। ऐसे में 5 से 6 दिनों तक बारिश हो सकती है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने नौतपा के पहले दिन भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। 

यहां है बारिश की संभावना

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगांव, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, चिड़ी, रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले बुधवार को ग्वालियर और सिवनी में झमाझम बारिश हुई। वहीं खजुराहो-नरसिंहपुर लगातार चौथे दिन प्रदेश में सबसे गर्म दिन रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि शिवपुरी में 44 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.6, रीवा-सीधी में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।