मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद विवादों में घिरी अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है। नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर शिवसेना सांसद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी करने का आरोंप लगाया है। नवनीत ने अपनी शिकायत में कहा कि राउत ने उन्हें 420 कहकर बदनाम किया है।

संजय राउत के खिलाफ नवनीत राणा की शिकायत-

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, चूंकि अमरावती लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इसीलिए मैंने 2014 में पहली बार शिवसेना के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मेरे पहले चुनाव में हार के बाद से ही शिवसेना के उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ता मुझे धमका रहे हैं और मेरी जाति के बारे में झूठे आरोप लगा रहे हैं।

नवनीत ने आगे कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने शिवसेना को हराकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। लेकिन उसके बाद से ही संजय राउत बार-बार मेरे खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तमाल कर रहें हैं। 

पुलिस द्वारा जारी वीडियो पर नवनीत के वकील ने कहा..!

सांसद नवनीत राणा और विधायक पति रवि राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने मुंबई सीपी संजय पांडे के द्वारा जारी किये गए वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, मेरी मुवक्किल नवनीत की "हिरासत में दुर्व्यवहार की शिकायत" सांताक्रूज पीएस के लॉक-अप के संबंध में है, न कि खार पीएस के संबंध में। अधिकारियों ने खार पीएस में उन्हें चाय की पेशकश की थी। कई राजनीतिक सवालों पर वकील ने कहा, राजनीतिक मकसद से समर्थित हर बेबुनियाद और बेहूदा आरोप पर प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है। उन्हे सबूत के साथ सामने आने दें, उसके बाद हम उनसे निपटेंगे। 

यह है पूरा मामला -

 

जेल में है नवनीत राणा-

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी थी। इसके बाद भारी संख्या में शिवसैनिकों ने राणा दंपति के घर के बाहर धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में नवनीत राणा और रवि राणा को गिरफ्तार किया है।