महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को सत्र अदालत से जमानत मिल गई हैं।लेकिन उनके बकील के अनुसार, राणा दंपति आज शाम तक कुछ शर्तो के साथ जेल से बाहर निकलेंगे। इस बीच, नवनीत राणा को गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद जेजे अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवनीत राणा की ओर्थपेडिक विभाग में जांच चल रहीं हैं।
जानिए अब तक क्या हुआ-
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को हनुमान चालीसा विवाद मामले में बुधवार को सत्र अदालत से जमानत मिल गई हैं। राणा दंपत्ति को जमानत मिलने के बाद अमरावती स्थित उनके घर में खुशी का माहौल हैं। वहीं घर के पास जय श्री राम के नारे भी लगाए जा रहे हैं।
अदालत ने दंपति को जमानत देने के लिए कई शर्तें भी रखीं हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, राणा दंपत्ति मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे। सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। अदालत ने यह भी फैसला सुनाया कि दंपति दोबारा ऐसा अपराध नहीं हों इसका विशेष ध्यान रखें।
क्या था पूरा मामला-
महाराष्ट्र में चल रहें लाउडस्पीकर विवाद के बीच नवनीत राणा ने ऐलान किया था कि वह सीएम उद्धव ठाकरे के घर के पास जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणा परिवार के घर के बाहर धरना दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राणा दंपत्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया।
23 अप्रैल को बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के विवाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले में दोनों पक्षों के वकीलों ने शनिवार को जमानत पर अपनी दलीलें पूरी कीं, जिसके बाद कोर्ट ने सोमवार तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था। फ़िर इस आदेश पर सोमवार को सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी गई।