नई दिल्ली: ओलिंपिक के गोल्डन बाय नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला है. इस विश्व स्पर्धा में उन्होंने 19 साल बाद भारत को पदक दिलाया। नीरज के सिल्वर जीतते ही उनके पानीपत के घर में जश्न का माहौल है। 

नीरज ने जैसे ही रजत जीता उनके परिजन खुशी से झूम उठे. घरवालों ने मिठाई और लड्डू बांटे। उनके पिता सतीश कुमार की आंखों में आंसू डबडबा गए। नीरज के पिता सतीश कुमार ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की लेकिन वे इसे पर्याप्त नहीं मानते. सिल्वर मेडल का जश्न मनाते हुए कहा कि अभी नीरल को देश के लिए गोल्ड भी लाना है। पिता ने नीरज के लिए कहा वह हमारे लिए घर का गौरव है। 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2003 के बाद नीरज ने रजत जीता है। 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंजू बॉबी जॉर्ज ने कांस्य पदक जीता था।