नई दिल्ली. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 से भारत जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा बाहर हो गए हैं. नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के कारण अपना नाम वापस ले लिया है. चोपड़ा ने खुद कन्फर्म किया है कि चोट की वजह से वे इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. Neeraj Chopra के बाहर होने से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. 24 साल के नीरज ने हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स में जेवलिन में सिल्वर मेडल जीता था. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स मिस कर रहे हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अक्सर बेहतर प्रदर्शन करता है और टॉप-3 में अपनी जगह कन्फर्म करता रहा है. नीरज चोपड़ा की वजह से इस बार हर किसी को उम्मीद थी कि जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है. लेकिन नीरज चोपड़ा चोट की वजह से इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी. नीरज चोपड़ा को करीब एक माह आराम करने की सलाह दी गई है. यही वजह है कि वे कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो का इवेंट 5 अगस्त को था उसी दिन नीरज चोपड़ा का मैच होना था. अब इस फील्ड में डीपी मनु और रोहित यादव से भारत की उम्मीदें हैं. जैवलिन थ्रो में अब ये दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.