नई दिल्ली. ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक और इतिहास रचा है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 88.13 दूरी तक भाला फेंककर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में नीरज कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड जीता है. इस चैम्पियनशिप में फाइनल में में नीरज के अलावा भारत के रोहित यादव भी उतरे थे. हालांकि रोहित 10वें नंबर पर रहते हुए फाइनल में मेडल की रेस से बाहर हो गए थे.
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का फाइनल में नीरज चोपड़ा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. वे अपने प्रतिद्वंद्वी एंडरसन से बेहद नजदीकी मुकाबले में पीछे रह गए. वे अंत तक गोल्ड मेडल की रेस में बने रहे लेकिन आखिरकार सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पडा. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले वे भारत के पहले प्लेयर हैं.
सिल्वर मेडल के लिए नीरज का सफर
पहला थ्रो- फाउल
दूसरा थ्रो- 82.39 मीटर
तीसरा थ्रो- 86.37 मीटर
चौथा थ्रो- 88.13 मीटर
पांचवा थ्रो- फाउल
छठा थ्रो- फाउल