MP News: देवास जिले के नेमावर में नदी से शव को निकालने के दौरान थाना प्रभारी खुद हादसे का शिकार हो गए. शव निकालने के दौरान टीआई राजाराम वास्कले भी जामनेर नदी के पास बने स्टॉप डैम में डूब गए. जिनको टीम की मदद से बाहर निकाला गया.
उन्हें तुरंत आनन-फानन में हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अब इस हादसे से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है.

ख़बरों की माने तो टीआई राजाराम वास्कले को सूचना मिली थी कि नेमावर थाना क्षेत्र के कुंडगांव में जामनेर नदी के पास बने स्टॉप डैम में शव है. सूचना मिलते ही टीआई वास्कले शव निकवाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. इसी दौरान टीआई खुद हादसे का शिकार हो गए.
दरअसल, टीआई अचानक जामनेर नदी के पास बने स्टॉप डैम में गिर गए. जिसके बाद टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. फिर तुरंत हरदा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी.
थाना प्रभारी की मौत के बाद पूरा पुलिस महकमा सदमे में है. तस्वीरों से भी समझा जा सकता है कि अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों का रो-रो कर बुरा हाल है. टीआई राजाराम वास्कले का एक छोटा बच्चा भी है.