नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट यूजी एग्जाम की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह एग्जाम रविवार 21 जून को होगा। इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। मीटिंग में दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई थी।

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

नीट पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच गुरुवार को अहमदाबाद में ठरवक कार्यकतार्ओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, राजस्थान के सीकर से आरोपी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। शुभम ने ही यश को पेपर दिया था।