27 को लॉन्च होगा SUV स्कॉर्पियो का नया मॉडल

स्वदेशी कंपनी महिंद्रा एसयूवी स्कॉर्पियो का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा ने ट्रेलर में इसे बिग डैडी ऑफ एसयूवीएस बताया है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा का एसयूवी को लेकर किया गया एक ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें उन्होंने एक यूजर को जवाब देते हुए कहा कि इस एसयूवी को उड़ाने के लिए रोहित शेट्टी को न्यूक्लियर बॉम्ब की जरूरत पड़ेगी।+

Image

उम्मीद की जा रही है कि स्कॉर्पियो-एन को काफी दमदार इंजन के साथ उतारा जाएगा। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से होगा। दरअसल, जब आनंद महिंद्रा ने एसयूवी का टीजर शेयर किया तो एक ट्विटर यूजर ने प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी का जिक्र किया। जिसमें कहा गया था कि रोहित शेट्टी नई स्कॉर्पियो के लॉन्च की उम्मीद कर रहे होंगे बता दें कि सिंघम और सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक शेट्टी को दिमाग को हिला देने वाले स्टंट सीन के लिए जाना जाता है। उनके ट्रेडमार्क एक्शन सीन में लगभग हमेशा कारें धमाके के साथ उड़ती हुई दिखाई देती हैं। यूजर के इस कमेंट ने आनंद महिंद्रा का ध्यान खींचा जो ट्विटर पर अपने मजाकिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं।

इसके बाद जवाब में उन्होंने लिखा, रोहित शेट्टी जी, गाड़ी को उड़ाने के लिए आपको एक परमाणु बम की आवश्यकता होगी। महिंद्रा का यह कमेंट खूब वायरल हो रहा है। कई यूजर लिख रहे हैं- अब मजा आएगा। काफी लंबे इंतजार के बाद नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो आखिरकार लॉन्च होने जा रही है। स्कॉर्पियो भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर एसयूवी है। एक समय था जब स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा पसंदीदा एसयूवी हुआ करती थी। अब इस एसयूवी को नए रूप के साथ फिर से उतारा जा रहा है। नई स्कॉर्पियो का नाम स्कॉर्पियो-एन है कंपनी के मुताबिक, स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी। इसे स्कॉर्पियो क्लासिक के नाम से जाना जाएगा। एसयूवी का नया मॉडल 27 जून को लॉन्च होगा।