भोपाल: प्रदेश के रीवा जिले में जवा नाम से नया सब डिवीजन बनाया जा रहा है। दरअसल पहले त्यौंथर तहसील एवं जवा तहसील दोनों को सब डिवीजन त्यौंथर मुख्यालय में था।
परन्तु अब जवा तहसील के सभी पटवारी हल्कों को शामिल कर जवा नाम से नया सब डिवीजन बनाया जा रहा है जबकि त्यौंथर सब डिवीजन में त्यौंथर तहसील के सभी पटवारी हल्का शामिल रहेंगे।
राजस्व विभाग ने इस संबंध में अपनी अधिसूचना जारी कर दी है तथा 20 फरवरी के बाद जवा सब डिवीजन विधिवत रुप से गठित कर दी जायेगी तथा उसमें एसडीएम नियुक्त किया जायेगा जिससे वहां के लोगों को अपने कामकाज हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा।