भोपाल: राज्य के राजस्व विभाग ने ग्वालियर जिले में ग्वालियर ग्रामीण नाम से नवीन तहसील का गठन कर दिया है।
इसमें वर्तमान तहसील मुरार, तहसील सिटी सेंटर तथा ग्वालियर तहसील के कुल 36 पटवारी हल्के शामिल होंगे एवं इस नवीन तहसील का मुख्यालय ग्वालियर में रहेगा। यह नवीन तहसील ग्वालियर जिले की नौंवी तहसील होगी।