भोपाल: राज्य सरकार सिंगरौली जिले में एक नई तहसील का सृजन करने जा रहा है जिसका नाम होगा दूधमनिया। यह नई तहसील वर्तमान तहसील चितरंगी को तोडक़र बनाई जायेगी। नई तहसील में चितरंगी तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक 79 से 112, इस प्रकार कुल 34 पटवारी हल्के शामिल किये जायेंगे तथा ग्राम दूधमनिया नई तहसील का मुख्यालय होगा।
जल्द नई तहसील विधिवत रुप से गठित हो जायेगी। इससे सिंगरौली जिले में तहसीलों की संख्या बढक़र सात हो जायेगी।