धामनोद, धार। मध्यप्रदेश के इंदौर में टीआई हाकमसिंह पंवार गोलीकांड में नया मोड आ गया है.  इस केस में घायल महिला एएसआइ का भाई आग से झुलस गया है. लेडी एएसआई के भाई कमलेश ने खुद को आग लगा ली है. कमलेश को 5 जुलाई को आग से झुलसने के बाद नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और गंभीर हालत होने से यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। कमलेश टीआई हाकमसिंह पंवार गोलीकांड का चश्मदीद है.

पिछले दिनों इंदौर में थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार द्वारा महिला एएसआइ पर गोली चलाने के बाद खुदकुशी कर ली गई थी. इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। महिला एएसआइ के भाई कमलेश पिता गोविंद लाल खंडे के साथ आग से जलने की घटना हुई है। इस मामले को इंदौर में हुए गोलीकांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार संजय नगर में रहने वाले कमलेश को आग से झुलसने के बाद नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना 5 जुलाई की बताई जा रही है.

पुलिस द्वारा उसके बयान लेने के प्रयास किए गए किंतु स्थिति अधिक खराब होने की वजह से बयान नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि घटनास्थल को जांच के लिए लाक कर दिया गया है। इधर बुधवार को पुलिस की एफएसएल टीम द्वारा कमरे की जांच कर पंचनामे की कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया स्वयं को आग लगाने का मामला बताया जा रहा है। आग लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।