पहले वन डे में कड़ी टक्कर देने वाली न्यूजीलैंड की टीम सीरीज के दूसरे मुकाबले में केवल 108 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह अब टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में अपराजेय बढ़त हासिल करने के लिए 109 रनों का आसान टारगेट मिला है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 108 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
टीम के टॉप-5 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। एक समय टीम ने 15 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 41 रनों की पार्टनरशिप हुई। फिर सेंटनर और फिलिप्स ने सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।