न्यूजीलैंडटी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। सुपर-12 के अपने आख़िरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड पांच मुकाबलों में तीसरी जीत और सात अंक हासिल कर ग्रुप में शीर्ष पर रही।
एडिलेड में शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने पहले तो 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद आयरिश बल्लेबाजों को 20 ओवर में 150/9 रन पर रोक दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्गुसन ने तीन और मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल T-20 विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बने। लिटिल ने पारी के 19 वे और अपने चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर कीवी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम और मिचेल सेंटनर को पवेलियन की राह दिखाई, जोश लिटिल से पहले आयरलैंड के लिए यह कारनामा बीते T-20 विश्व कप में क्रिस्टोपफर कैंफर ने किया था।
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया था। कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। फिन ऐलन ने 32 और डेरेल मिचेल ने 31 रनों की पारिया खेलीं थीं।