न्यूज़ीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर हैरतअंगेज जीत की है। न्यूज़ीलैंड ने इस टेस्ट को फ़ॉलोआन खेलने के बाद भी 1 रन से जीत लिया इस जीत के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने सीरीज़ भी 1-1 ड्रॉ कर दी। यह टेस्ट इतिहास में सबसे कम अंतर से जीत है।
चौथी पारी में इंग्लैंड को टेस्ट जीतने के लिए 258 का टारगेट मिला था लेकिन न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 256 रन पर ही समेत दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सर्वाधिक 95 रन बनाए वहीं न्यूज़ीलैंड के लिए नील वैगनर ने चार और टिम साउदी ने तीन विकेट हासिल किए। दो विकेट में मैट हेनरी को मिले।
इससे पहले फॉलोऑन के बाद न्यूजीलैंड ने जबर्दस्त का पलटवार करते हुए इंग्लैंड को सकते में डाल दिया था। फ़ॉलोआन के बाद न्यूज़ीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 483 रनों का विशाल स्कोर बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया है। जवाब में खेल दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 48 रन बनाए थे।
इससे पहले न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी में केन विलियमसन ने 132 रनों की दमदार पारी खेली विकेट-कीपर टॉम ब्लंडेल ने भी 90 रनों की बेशकीमती पारी खेली। टॉम लेथम, डेविड कॉन्वे और डेरिल मिचेल ने भी अर्धशतक जड़े।
खेल के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 49 गेंद 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी लेकिन इसके बावजूद उनकी फॉलोऑन को नहीं बचा सकी। इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी में 209 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पास 226 रन की बढ़त थी और टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया। स्टंप उखड़ते समय न्यूजीलैंड इंग्लैंड से 24 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे थे।
पूर्व कप्तान केन विलियमसन 25 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पहली पारी में सात विकेट पर 138 रन से की। साउदी ने कल के नाबाद बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ( 38 ) के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 49 गेंद की पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े।