वनमंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा कि, भारतीय संस्कृति और संस्कारों में कन्या और माँ से बड़ा कोई नहीं। कन्या के रूप में साक्षात देवी ईश्वर का अवतार है।
डॉ शाह ने कहा कि, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार माता- बहनों को सम्मान देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अनेक योजनाएं बनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। सच्चे मामा का फर्ज शिवराज मामा निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना पर मंत्री शाह ने कहा कि, पीएम आवास योजना एक पंगत है। जैसे पंगती से छूट जाता है वह दूसरी पंगती में बैठकर जीमता है। उसी प्रकार जो इस वर्ष आवास योजना से छूट गया है वह उसे अगले वर्ष मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2024 तक सबका पक्का मकान होगा। उन्होंने छैगांवमाखन में एक सप्ताह में पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश कलेक्टर खण्डवा और पीएचई विभाग को दिए।
वनमंत्री शाह ने कहा कि, संज्ञान में आया कि पीएम आवास योजना में रेत महँगी पड़ रही है। इसके बाद सरकार गरीबों को निःशुल्क रेत देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भेदभाव नहीं किया। भाजपा कभी जाति, धर्म, पार्टी के आधार पर भेदभाव नहीं करती। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 6 पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
🏏 खेल
भारतीय संस्कृति और संस्कारों में कन्या और माँ से बड़ा कोई नहीं- वनमंत्री शाह
मंत्री शाह ने कहा- पीएम आवास योजना में गरीबों के मकान बनाने के लिए निःशुल्क रेत देगी सरकार