Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की अगली बैठक मुंबई में होगी. साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी.

इससे पहले बिहार के पटना और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी बैठक हो चुकी है. बता दें कि पहली बैठक 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी. वहीं, दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में करीब 26 दलों के शामिल होने का दावा किया था.

बैठक की मेजबानी महाविकास अघाड़ी करेगी-

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने चर्चा की है कि बैठक का आयोजन सही तरीके से कैसे किया जाए. इस बैठक की मेजबानी महाविकास अघाड़ी करेगी.

वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की तरफ से सांसद संजय राउत का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि पटना और बेंगलुरु के बाद I.N.D.I.A. की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी. बैठक की मेजबानी शिवसेना करेगी और इसकी मेजबानी उद्धव ठाकरे करेंगे. हमारे साथ कांग्रेस और एनसीपी भी होंगी. आज की बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग मौजूद थे.