भोपाल राज्य शासन ने 1987 बैच के आईएफएस जेएस चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) से पीसीसीएफ वन्य प्राणी के पद पर पदस्थ किया है. इसकी एकमात्र वजह साफ है.

चौहान वन विभाग में वन्य प्राणी के मामले में विशेषज्ञ माने जाते हैं. चौहान सितंबर 2023 में रिटायर होंगे. पीसीसीएफ वन्य प्राणी आलोक कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए है.

चौहान लंबे समय तक कान्हा नेशनल पार्क के डायरेक्टर रहे हैं. इसके बाद अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी के पद पर भी काम कर चुके हैं.

राज्य शासन ने एक और आदेश जारी कर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी असीम श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोट करते हुए सतपुड़ा में उत्पादन शाखा में पदस्थ किया है.