आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। MP के इंदौर समेत 10 राज्यों में जांच एजेंसियों ने करीब  पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। 

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) की टीम ने इंदौर में पापुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एनआइए ने इंदौर से पीएफआई के तीन लीडर को गिरफ्तार किया है। इंदौर में जवाहर मार्ग स्थित पीएफआई के आफिस में भी छापा मारा गया।

NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है। तमिलनाडु में कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है। 

 केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकतार्ओं ने जमकर विरोध किया है। कार्रवाई अभी भी जारी है।