NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS नेटवर्क मामले में देश के 4 राज्यों में 19 जगहों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी में एक बहुत ही खतरनाक कट्टरपंथी जिहादी आतंकी समूह का भंडाफोड़ हुआ है. एनआईए ने कर्नाटक में 11, झारखंड में चार, महाराष्ट्र में तीन और दिल्ली में एक स्थान पर छापेमारी की है.

कुल मिलाकर एनआईए ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देश के चार राज्यों में 19 ठिकानों पर छापेमारी की है. जिसमें एजेंसी टीम ने कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड पहुंचकर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया.

आज एजेंसी ने चार राज्यों में छापेमारी कर एक कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ किया. जांच एजेंसी ने ये छापेमारी ISIS नेटवर्क मामले में की है. छापेमारी के दौरान एजेंसी को बेहिसाब पैसा, हथियार, डिजिटल डिवाइस समेत संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं.

जिन्हें एजेंसी ने जब्त कर लिया गया है. बता दें कि पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र और बेंगलुरु में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

NIA क्या है?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) केंद्र सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जांच एजेंसी है जो आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों की जांच और मुकदमा चलाने के लिए स्वतंत्र है. एजेंसी की स्थापना 31 दिसंबर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद की गई थी. यह भारत की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसियों में से एक है और इसके कार्यालय पूरे देश में हैं.