India Canada Row: कनाडा और भारत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. निज्जर हत्याकांड को लेकर दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसे में एनआईए (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
कल भी एनआईए एक्शन मोड में दिखी. भारत में प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियां एनआईए ने जब्त कर ली. इसके अलावा एनआईए 19 अन्य भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की तैयारी में है. इन भगोड़ों की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं.
खालिस्तानी आतंकियों ने विदेशों में ली शरण-
एनआईए की इस सूची में शामिल सभी नाम भारत में मोस्ट वांटेड हैं और ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों में शरण ले चुके हैं. इन सभी भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में स्थित संपत्तियों को एनआईए द्वारा जब्त किया जाएगा. ये खालिस्तानी आतंकी विदेशी धरती से भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं.
19 खालिस्तान आतंकवादियों की सूची-
1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन
2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान
3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन
4.जेएस धालीवाल- अमेरिका
5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन
6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमेरिका
7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन
8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन
9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमेरिका
10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान
11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा
12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन
13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई
14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया
15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा
16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमेरिका
17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन
19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका