NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जिलों में 15 जगहों पर छापेमारी की है. जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ NIA ने छापेमारी की है.
बता दें कि कश्मीर संभाग के पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा और जम्मू संभाग के पुंछ में छापेमारी की जा रही है. NIA के एक अधिकारी ने कहा कि छापेमारी अभियान खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी कुपवाड़ा में छापेमारी कर रही है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवाद से जुड़े 2 मामलों के सिलसिले में आज जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों, श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर तलाशी ले रही है.