केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में चार पहिया वाहनों में एयरबेग की अनिवार्यता को लेकर बड़ा बयान दिया है। मानसून सत्र के दौरान सदन में दिए अपने वक्तव्य में उन्होंने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक जरूरी कदम उठाने की और संकेत दिया है। 

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नए नियमों में गाड़ियों में 2 एयरबैग अनिवार्य हैं। पीछे सवार होने वाले यात्रियों के लिए कोई एयरबैग सुविधा नहीं हैं। उनके लिए भी एयरबैग सुविधा हों, उसके लिए विभाग कोशिश कर रहा है।

आम आदमी की जरूरतों से जुड़ा हुआ यह बयान सोशल मीडिया पर ख़ूब सुर्खिया बटोर रहा है। नितिन गडकरी के अनुसार, इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है, केंद्र सरकार जल्द इसपर निर्णय लेगी और इसे लागू करेगी।