बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 16 अगस्त को हुआ। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे राजभवन में शुरू हुआ। जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली, कांग्रेस से 2, RJD से 16, JDU से 11, HAM पार्टी से 1 और एक निर्दलीय सदस्य को नई कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

5-5 मंत्रियों ने एक साथ ली शपथ-

1. पहले चरण में इन विधायकों ने ली शपथ..! सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, तेज प्रताप यादव, विजेंद्र यादव, आलोक मेहता और अफाक आलम ने शपथ ली।

2. दुसरे चरण में अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेशी सिंह और रामानंद यादव ने शपथ ली।

3. तीसरे चरण में मदन सहनी, ललित यादव, संजय झा, संतोष सुमन और कुमार सर्वजीत शामिल हुए।

4. चौथे चरण में शीला मंडल, सुमित सिंह, सुनील कुमार, चंद्रशेखर और समीर महासेठ ने ली शपथ। 

5. पांचवे चरण में अनीता देवी, सुधाकर सिंह, मो. जमा खान, जितेंद्र राय और जयंत राज ने शपथ ली। 

6. वहीं, आखिरी चरण में मुरारी गौतम, इजराइल मंसूरी, कार्तिक कुमार, शाहनवाज, सुरेंद्र कुमार और शमीम अहमद ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस तरह हुआ विभागों का बंटवारा-

1. नीतीश कुमार- सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय, पर्यवेक्षण, निर्वाचन।

2. तेजस्वी यादव- स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण, शहरी विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य।

3. विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, संसदीय कार्य।

4. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना विकास।

5. आलोक कुमार मेहता- राजस्व और भूमि सुधार।

6. तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन।

7. मो. अफाक आलम - पशु एवं मत्स्य संसाधन।

8. अशोक चौधरी- भवन निर्माण।

9. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।

10. सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता।

11. रामानंद यादव- खनिज।

12. लेशी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

13. मदन सहनी- समाज कल्याण।

14. कुमार सर्वजीत- पर्यटन।

15. ललित कुमार यादव- पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग।

16. संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।

17. संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।

18. शीला कुमारी- परिवहन।

19. समीर कुमार महासेठ- उद्योग।

20. चंद्र शेखर- शिक्षा।

21. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।

22. सुनील कुमार- शराब, उत्पादों एवं शर्तों का निषेध।

23. अनिता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।

24. जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा।

25. जयंत राज- लघु जल संसाधन।

26. सुधाकर सिंह- कृषि।

27. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।

28. मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज।

29. कार्तिक कुमार- विधि।

30. शमीम अहमद- गन्ना उद्योग।

31. शाहनवाज- आपदा प्रबंधन।

32. सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन।

33. मोहम्मद इज़राईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी।

इस सरकार में RJD के सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। जबकि दूसरे नंबर पर JDU के विधायकों की संख्या है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्तचरण दास ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के 3 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार इकाई प्रभारी दास ने बताया कि कांग्रेस के 2 विधायक 16 अगस्त को पद की शपथ लेंगे।

वाम दल भाकपा माले ने राज्य में बनी नई सरकार को बाहरी समर्थन देने का ऐलान किया है। उसके पास 12 विधायक हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को कहा कि सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलने के बाद ही नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

24 अगस्त को नीतीश कुमार विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। आपको बता दे कि 10 अगस्त को ही महागठबंधन की सरकार बनी थी। बीजेपी से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने 7 पार्टियों के महागठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था।