बिहार में राजनीतिक उठापटक की अटकलों के बीच पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी ने ट्वीट कर बड़ा संकेत दिया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर बिहार पॉलिटिक्स पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- आसमान की बुलंदी से भी ऊंचा उनका ईमान है, जनता-जनार्दन का जो अभिमान हैं..!

रोहिणी आचार्य का एक और ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार कभी भी बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। वह राजद और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने की तैयारी कर चुकें हैं।

बिहार में सियासी संकट-

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और वाम दलों ने राजद नेता तेजस्वी यादव को समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए भी समय मांगा है। इस मुलाकात से पहले नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर विधायकों और सांसदों की एक बैठक बुलाई।

वहीं अन्य दलों ने भी अपने सांसदों और विधायकों की बैठक भी बुलाई है। तेजस्वी यादव से मिलने कांग्रेस विधायक भी पहुंचे। उधर, बीजेपी अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थी, लेकिन अब उसने शाम 5 बजे कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। 

बिहार विधानसभा में नंबर गेम-

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इनमें से एक सीट खाली है। फिलहाल राजद के पास सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। वहीं, बीजेपी के पास 77, जदयू के 45, कांग्रेस के 19, लेफ्ट के 16 विधायक हैं। जदयू राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 2020 में कम सीटों के बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन अब चर्चा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ सरकार बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो महागठबंधन को आसानी से बहुमत मिल जाएगा। साथ ही भाजपा विपक्ष की भूमिका में चली जाएगी।

यह भी पढ़े: