खान का कहना है कि आतंकवाद इस्लाम विरोधी है, इसलिए उन्हें इस वायरस को खत्म कर देना चाहिए। नियाज खान ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ मस्जिद में हुए विस्फोट में लोगों के मारे जाने को लेकर ट्वीट कर मुसलमानों से आगे आने की अपील की है।

आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि आतंकवाद इस्लाम विरोधी है। अआतंकवाद इस्लाम पर एक धब्बा है। इसलिए दुनिया के दो अरब मुसलमानों का यह कर्तव्य है कि वे आतंकवादियों को मारने के लिए हर संभव प्रयास करें। खान ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग की थी :

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कैडर के इस आईएएस अधिकारी ने  द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद मुसलमानों की हत्या पर भी फिल्म बनाने की भी मांग की थी। उन्होंने द कश्मीर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फिल्म की कमाई को कश्मीरी पंडितों और उनके बच्चों पर खर्च करने के लिए भी कहा। उन्होंने फिल्म अभिनेता आमिर खान की भी आलोचना की और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ की।