No Confidence Motion: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का मुद्दा लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठाया.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए ना सिर्फ राहुल गांधी के माफ़ी नहीं मांगने का मुद्दा उठाया बल्कि मैं सावरकर नहीं हूँ वाले बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने सदन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया, सिर्फ स्थगन आदेश दिया है.

राहुल गांधी गए कहां थे- निशिकांत दुबे

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा, ये लोग (कांग्रेस) अलग-अलग तरह की बातें करते हैं. कल राहुल गांधी आए ऐसा हंगामा हुआ की पूरी दुनिया आगे. लेकिन, राहुल गए कब थे. हम सब लोग बजट सेशन में यहां मार्च-अप्रैल में आये थे, तब राहुल थे. इसके बाद हम मानसून सेशन में आये, राहुल भी हैं. अब बताओ राहुल गांधी गए कहां थे, ये किस तरह की चर्चा हैं.

राहुल की सदस्यता बहाली पर निशिकांत दुबे बोले-

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली पर निशिकांत दुबे ने कहा, जिस सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के आधार पर आये है उसने जजमेंट नहीं दिया हैं, अभी सिर्फ स्टे-आर्डर दिया है. फिर भी ये लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मौन हैं, माफ़ी नहीं मांगते हैं.

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को घेरा-

राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, वो (राहुल गांधी) कह रहे हैं कि मैं माफ़ी नहीं मागूंगा. आप क्यों माफ़ी मागेंगे मोदी तो बहुत छोटा और नीच जात है, OBC हैं. आप बड़े आदमी OBC से क्यों माफ़ी मागेंगे.

वहीं, राहुल के ‘सावरकर नहीं हूँ मैं’ वाले बयान पर निशिकांत दुबे बोले, आप सावरकर हो भी नहीं सकते. किसी जिन्दगी नहीं हो सकते. 28 साल उस आदमी ने जेल में गुजारा. आप अपनी तुलना सावरकर से करते हैं. आप कभी सावरकर नहीं हो सकते.