हाल ही में IPL मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली थी। अब इसे लेकर यूपी पुलिस ने चुटकी लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक संदेश जारी किया है।

संदेश में लिखा गया है, “बहस से परहेज़ करें, हमें कॉल करने में नहीं। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।” यूपी पुलिस ने ये भी लिखा है, कोई भी मसला हमारे लिए विराट और गंभीर नहीं आकस्मिक परिस्थिति में 112 डायल करें।

यूपी पुलिस का ये तंज हाल ही में विराट और गंभीर के बीच हुई झड़प को लेकर किया गया है। आपको बता दें, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले RCB के कप्तान विराट कोहली LSG के मेंटर गौतम गंभीर की भिड़ंत हो गई। दोनों में जमकर कहासुनी हुई इतना ही नहीं साथी खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। 

विवाद की शुरुआत दूसरी पारी में हुई जब विराट कोहली की लखनऊ के अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हुई। नवीन उस वक्त बैटिंग कर रहे थे, बहस के बाद नवीन ने एक छक्का भी मारा। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाने के दौरान भी नोकझोंक करते नजर आए।

इस दौरान विराट LSG के ओपनर काइल मेयर्स कोहली से बातचीत करते नजर आए। तभी LSG के मेंटर गौतम गंभीर भी विवाद में कूद पड़े। वे मेयर्स को कोहली से दूर ले गए। जब गंभीर उन्हें कोहली से अलग कर रहे थे, तभी गंभीर और कोहली में बहस होने लगी। करीब 5 मिनट तक दोनों में तीखी बहस हुई।