फैंस की अपने पसंदीदी सितारों के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। कैसा हो जब कोई फैन अपने चहेते सितारे के लिए कोई दुआ मांगे और उसकी की गई दुआ पूरी हो जाए तो उसके लिए इससे बढ़कर कुछ हो ही नहीं सकता।
जी हां, विराट कोहली के एक डाई हार्ड फैन ने स्टेडियम में आकर चीयर बोर्ड पर ऐसी बात लिख दी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वजह यह है कि उन्होंने अपने चीयर बोर्ड पर लिखा था, 'जब तक विराट कोहली अपना 71वां शतक नहीं लगा लेते, तब तक मैं शादी नहीं करूंगा।
अब विराट ने एशिया कप में अपना 71वां शतक लगाया और हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 74वां शतक लगाया। सबसे खास बात यह है कि जिस फैन ने चीयर बोर्ड लिया और दावा किया कि वह विराट कोहली के शतक के बाद ही शादी करेगा। अब उसकी शादी के दिन ही विराट कोहली ने अपने फैन की शादी के दिन नाबाद 166 रन बनाए।
विराट कोहली के शतक के बाद दूल्हे के वेश में एक शख्स ने टीवी के सामने पोज दिया और ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमन अग्रवाल नाम के एक विराट फैन ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, "मैंने 71वां शतक मांगा था लेकिन उसने मेरे खास दिन पर 74वां शतक लगाया।"
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। वे लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। सितंबर 2022 से पहले विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आखिरी शतक दिसंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था।
पिछले साल उन्होंने एशिया कप में अपने सूखे को खत्म किया और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में लौटे। अगर अब ये कहा जाए कि विराट कोहली के खास फैन्स का भी उनकी इस फॉर्म में हाथ है तो गलत नहीं होगा।