नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अब एक महीना पूरा हो चुका है। इस मौके पर राहुल गांधी शनिवार दोपहर मीडिया से चर्चा करेंगे। कांग्रेस ने इस चर्चा के लिए पत्रकारों को आमंत्रण देते हुए एक दिलचस्प नोट लिखा है। 

दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के लिए सोशल मीडिया पर जो आमंत्रण जारी किया है उस पर एक विशेष नोट भी है-

इसमें लिखा गया है कि पत्रकारों को चरित्र प्रमाण पत्र लाने की जरूरत नहीं बस एक सवाल लेकर आ जाएं- 

इस नोट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में हिमाचल प्रदेश दौरे पर हुए घटनाक्रम पर कटाक्ष माना जा रहा है। हिमाचल में पीएम मोदी के दौरे के कवरेज के लिए एक गाइडलाइन जारी हुई थी जिसमें पत्रकारों को चरित्र प्रमाण लाने को कहा गया था। जब इस पर विवाद हुआ तो यह आदेश वापस ले लिया गया था।