तुलसी अधिकांश भारतीय घरों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे घर के आंगन या कुंड में लगाया जाता है क्योंकि इस पौधे का आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। तुलसी को औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है, इसके पत्तों का उपयोग सर्दी-खांसी के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि ये बीज हमारे लिए कैसे उपयोगी हो सकते हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा

इम्युनिटी हमें कई बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में मदद करती है, कोरोना वायरस महामारी के बाद इम्युनिटी बेहतर करने पर ज्यादा जोर भी दिया जा रहा है। इसके लिए आप तुलसी के बीजों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

2. पाचन ठीक रहेगा

अगर आप कब्ज, एसिडिटी गैस की समस्या से परेशान हैं तो तुलसी के बीजों को पानी में डालकर फूलने का इंतजार करें। इसके बाद इस पानी को बीजों के साथ पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

3. वजन कम करें

वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तुलसी के बीज किसी रामबाण औषधि से कम नहीं हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। इन बीजों को खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती जिससे वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

4. तनाव दूर होगा

कम ही लोग जानते हैं कि तुलसी के बीजों का इस्तेमाल मानसिक तनाव को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।अगर आप डिप्रेशन या तनाव का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के बीज जरूर खाएं, इससे चिंता दूर होगी।